ऐसी शादी जिसमें Kohli करें सजावट; और तेंदुलकर हो बावर्ची!




हाल ही में Mukesh Ambani (मुकेश अंबानी) के लड़के Anant Ambani (अनंत अंबानी) की शादी अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) Radhika Merchant (राधिका मर्चेंट) से हुई। मतलब महीनों से इस शादी को लेकर कोई ना कोई फंक्शन हो रहा था। पर अब शादी हो गई है। पूरी दुनिया अंबानी (Ambani) ने इकट्ठा कर ली थी। एक से बढ़ कर एक नाम, चाहे वो खेल की दुनिया से हों, या फ़िल्मों की दुनिया से, विदेश के बड़े से बड़े नाम इस शादी में आए थे। चाहे धोनी (Dhoni)  हो या Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) या Anil Kapoor (अनिल कपूर), हर कोई डांस फ्लोर पर था। ऐसे में Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक) से एक सवाल किया गया। उनसे पूछा कि अगर Anant Ambani (अनंत अंबानी) की शादी में इंडियन क्रिकेट (Indian Cricker) के बड़े से बड़े नाम बुलाये जाते, और उनसे कहा जाता कि तुम जो कोई भी काम अच्छी तरह से कर सकते हो, पकड़ लो, तो ये खिलाड़ी किस काम के लिए उपयुक्त होते। मतलब अगर इस शादी में इंडियन क्रिकेटर्स (Indian Cricker) को काम दिया जाता तो किस रोल में कौन फिट बैठता। कैटरिंग डिपार्टमेंट (catering department), यानी खाना कैसे बने, क्या-क्या उसमें मसाले डाले जाएँ, चाहे कांटीनेंटल हो या देसी, इसके लिए Sachin Tendulkar (सचिन तेंदुलकर) बिलकुल फिट बैठते हैं। ये कहना है Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक) का। वो कहते हैं कि Sachin Tendulkar (सचिन तेंदुलकर) को खाने की इतनी समझ है और उनको इतना शौक़ है कि वो इस काम के लिए ठीक हैं। शादी का डेकोरेशन कौन करे? Virat Kohli (विराट कोहली) करें और क्या। Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक) कहते हैं कि Virat Kohli (विराट कोहली) की शादी में मैंने देखा कि कितनी बारीकियों का ख़याल Virat Kohli (विराट कोहली) रखते हैं। उनकी शादी में सजावट का कलर कॉम्बिनेशन देखते ही बनता था। इसलिए डेकोरेशन का काम Virat Kohli (विराट कोहली) को ही जाना चाहिए। और एमसी का? यानी प्रोग्राम को संचालित करने का काम किसके पास जाये? Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक) की निगाह में इस काम में MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी) से बढ़ कर और कोई नहीं हो सकता। धोनी (Dhoni) हर स्तिथि में संयम रखते हैं और साथ ही साथ बीच में वो हल्के फुलके मज़ाक़ भी कर लेते हैं। प्रोग्राम को संचालित करने के लिए धोनी से बेहतर कोई नहीं हो सकता। अरे इन सब को तो काम दिया, पर Rohit Sharma (रोहित शर्मा) और Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या)? क्या ये किसी काम नहीं आ सकते हैं शादी में? Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक) कहते हैं कि ऐसा नहीं है। Rohit Sharma (रोहित शर्मा) को मैनेजर का काम मिलना चाहिए। बंदा हमेशा अच्छे मूड में होता है और सब से काम निकलवाना जानता है। कभी ग़ुस्सा भी जाता है तो इस तरह गुस्साता है कि लोग बुरा नहीं मानते। और जहां तक डांस और मनोरंजन की बात है, इसमें तो सोचने की भी ज़रूरत नहीं है। इस काम में Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) से अच्छा तो कोई हो ही नहीं सकता। काफ़ी स्टाइलिश हैं और डांस के शौक़ीन भी हैं Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या)। अच्छा तो अब गिफ्ट की बात आती है। शादियों में गिफ्ट तो बाँटे ही जाते हैं ना। यानी जब आप शादी से निकलने लगते हैं तो आपको गिफ्ट का एक पैकेट दिया जाता है। गिफ्ट कैसा हो और कितनी क़ीमत का हो, इसके लिए कौन इण्डियन क्रिकेटर (Indian Cricker) हो सकता है? Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक) का मानना है की इसमें Rishabh Pant (ऋषभ पंत) से बेहतर कोई हो ही नहीं सकता है। उनके अनुसार उन्होंने देखा है कि Rishabh Pant (ऋषभ पंत) आम लोगों के साथ कितनी उदारता के साथ पेश आते हैं। कुछ छूट गया क्या? अरे हाँ। फोटोग्राफर कौन होगा भाई? Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक) कहते हैं कि ये भी कोई सोचने की बात है। Yuzvendra Chahal (युजवेंद्र चहल) से बेहतर कोई और ये काम कर ही नहीं सकता है। हर समय कोई ना कोई फोटो लेने की कोशिश कर रहे होते हैं। अब और कोई काम नहीं रहता है। शादी के हर एक पहलू को हमारे इण्डियन क्रिकेटर (Indian Cricker) सम्भाल सकते हैं। बस एक मुश्किल है। अगर ये सारे क्रिकेटर (Cricker) काम करेंगे, तो दूल्हा और दुल्हन को कौन देखेगा?